उत्तर प्रदेश-पंडित मुरलीधर शर्मा

हापुड़ जिले में नए सी एम ओ वेद प्रकाश अग्रवाल के बनने पर उत्तर प्रदेश के दिव्यांग बोर्ड के सलाहकार भरत लाल शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने वेद प्रकाश अग्रवाल (सीएमओ) का पटका पहनाकर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर सीएमओ वेद प्रकाश अग्रवाल से आयुष्मान कार्ड को लेकर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश के दिव्यांग बोर्ड के सलाहकार भरत लाल शर्मा ने विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा पर बात रखी। इस पर सीएमओ वेद प्रकाश अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि दिव्यांगों की हर संभव मदद की जाएगी।वरिष्ठकांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने भी इस पहल के लिए सी एम ओ वेद प्रकाश अग्रवाल का धन्यवाद किया।सीएमओ वेद प्रकाश अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि जिला अस्पताल सहित पूरे जिले में गरीबों के इलाज का पूरा ध्यान रखा जाएगा कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहेगा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्की शर्मा एवं भरत लाल शर्मा ने सीएमओ वेद प्रकाश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।।



