हरोली-ब्यूरो रिपोर्टर

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गांव गोंपुर बुल्ला में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा आशा वर्कर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगाया गया।
शिविर के दौरान 69 मरीजों की ओपीडी की गई तथा 34 विभिन्न टेस्ट किए गए। मरीजों को मुफ्त जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को HPV वैक्सीन के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें इसके महत्व, लाभ और समय पर टीकाकरण की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने सहयोग किया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर उनके लिए बेहद लाभकारी हैं, क्योंकि अब उन्हें गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।



