Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiदरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना-अक्की रत्तन

गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सर्व धर्म दरबार के महाराज पंडित राकेश शाह जी की अध्यक्षता में दरबार अम्बोआ में हुई इस बैठक में दरबार के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया और अपने अपने विचार रखे। आपको बता दे कि दरबार में एक गौशाला का निर्माण किया गया है जिसमें उन गो माता की सेवा की जाती है जो किसी दुर्घटना में घायल हो जाते हैं या जो बेसहारा है
गौशाला में तीन सो के करीब गोवंश की सेवा दिन रात की जा रही है। दरबार के माध्यम से ज़िला ऊना में ज़िला कांगड़ा में गौ माता की रक्षा हेतु समूह बनाये गए है। जिनके सदस्यों ने संकल्प गो माता की रक्षा का लिया है। पंडित राकेश शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जब तक गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर काफ़ी संख्या में गौ सेवा के सदस्य मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular