Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiनेशनल एकेडमी ऑफ फायर एंड सेफ्टी के स्टूडेंट्स ने सीखे आग बुझाने...

नेशनल एकेडमी ऑफ फायर एंड सेफ्टी के स्टूडेंट्स ने सीखे आग बुझाने के हुनर

ऊना-शिवानी ठाकुर

अग्निशमन केंद्र ऊना में नेशनल एकेडमी ऑफ फायर एंड सेफ्टी के स्टूडेंट्स को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। बताया गया कि अगर किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार आग पर नियंत्रण डालना है। संस्थान में स्थापित अग्निशमन यंत्रों का किस प्रकार ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है। इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मॉक ड्रिल की ओर स्टाफ व स्टुडेंट्स को आग के बारे में अलर्ट किया व हाइड्रेड से भी आग बुझाने के तरीके प्रैक्टिकल करके बताए । अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने का अभ्यास करवाया गया है ।
होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है । ताकि आग से होने वाले जान माल के नुकसान को रोका जा सके ।

अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है । कहा कि फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा जिला में शैक्षणिक संस्थानों , अस्पतालों व उद्योगों समेत आग की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही है । ताकी आग लगने की स्थिति में समय रहते अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर काबू पाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular