Thursday, October 22, 2026
HomeRajnitiकुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड में प्रत्याशी वीना देवी ने तेज...

कुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड में प्रत्याशी वीना देवी ने तेज किया चुनाव प्रचार अभियान,मिल रहा जनता का अपार समर्थन

जागो ! कुटलैहड़ ब्यूरो रिपोर्ट

बोलीं, जीतने के बाद घर घर जाकर जनता का करूंगी धन्यवाद, घर द्वार सुनी जायेंगी जनता की समस्याएं,
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जिला पार्षद वार्ड धनेत से भाजपा समर्थित उम्मीदवार वीना देवी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा दिया है। वार्ड के विभिन्न गांवों और पंचायतों में लगातार जनसंपर्क करते हुए वीना देवी लोगों से समर्थन मांग रही हैं। डोर टू डोर प्रचार के दौरान उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। गांवों में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और कई स्थानों पर लोगों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया। वीना देवी ने कहा कि धनेत वार्ड की जनता जिस प्रकार उन्हें प्यार, सम्मान और समर्थन दे रही है, वह उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास और स्नेह उनके लिए जिम्मेदारी भी बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें सेवा करने का अवसर देती है तो वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हर गांव से सकारात्मक माहौल मिल रहा है और लोग भाजपा की नीतियों तथा विकास कार्यों पर भरोसा जता रहे हैं। वीना देवी ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है।
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का किया वादा,
प्रचार अभियान के दौरान वीना देवी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह केवल औपचारिक जनप्रतिनिधि बनकर नहीं रहेंगी, बल्कि लगातार जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हर घर तक पहुंचना और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह घर-घर जाकर लोगों का धन्यवाद करेंगी और हर गांव में जाकर जनता के घर द्वार समस्याएं सुनेंगी। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद का पद जनता की सेवा का माध्यम है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगी। वीना देवी ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में कई मूलभूत समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं। कहीं सड़क की समस्या है तो कहीं पेयजल और बिजली व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें समर्थन दिया है, वह उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग आशीर्वाद से धनेत वार्ड को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
धनेत जिला पार्षद वार्ड को विकास का मॉडल बनाने का संकल्प,
जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी ने कहा कि उनका सबसे बड़ा संकल्प जिला पार्षद वार्ड धनेत को विकास का मॉडल बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वह क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देंगी और हर पंचायत में समान विकास सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर माहौल तैयार करने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। वीना देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या को दूर करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई गांवों में आज भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है और इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा जनता की भागीदारी से सभी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में दिख रहा उत्साह,
वीना देवी के प्रचार अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। प्रचार अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने वीना देवी का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उनके समर्थन में भाग लिया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। युवाओं में भी उनके प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। वीना देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से उन्हें लगातार मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल जीतने के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धनेत वार्ड की जनता विकास चाहती है और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें भारी समर्थन प्राप्त होगा और आने वाले समय में धनेत वार्ड विकास की नई पहचान बनाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular