Sunday, June 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaऊना में एक बार फिर 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा,दुकानदार परेशान...

ऊना में एक बार फिर 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा,दुकानदार परेशान लोग बेहाल

जिला में आसमान से बरस रही आग

दैनिक जागो वर्ल्ड! ऊना ब्यूरो रिपोर्ट

जिला ऊना में पिछले दिन 41 डिग्री अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड बढोतरी दर्ज की गई है। वहीं बता दे कि पिछले दिन अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चल रही गर्म हवाओं से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

आस पास के राज्यों में आज सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है लेकिन हिमाचल में अभी तक ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

वहीं दुकानदार परेशान दिखाई दे रहे हैं दुकानदारों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि सुबह और शाम ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है गर्मी के चलते दोपहर में लोगों की आवाजाही बंद हो गई है जिस कारण व्यापार पर भी काफी असर पड़ रहा है और सेल में भी 50 % कमी आ गई है जिससे घर का खर्च चलाना भी अब मुश्किल हो गया है वहीं आपको बता दे कि

लोगों को न दिन में और न ही रात में गर्मी से निजात मिल रही है। ऊपर से बिजली के बार-बार लग रहे कट और कम वोल्टेज गर्मी को और बढ़ाने का काम कर रहे है। भारी गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे है। सुबह 8 बजे ही लू के थपेड़े लोगों का बुरा हाल कर रहे है। दिन के समय चल रही लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल हो रहा है।भीष्ण गर्मी के बीच एसी, कूलर व पंखें भी जवाब दे गए हैं। दिन के समय कूलर व पंखे भी गर्म हवा छोड़ रहे है। 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने के चलते एसी भी काम नहीं कर रहे है। गर्मी ने लोगों के पसीने छुडाकर रख दिए है। गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजार पूरी तरह से सुनसान दिख रहे है। लोग सुबह व शाम के समय ही बाजार में खरीददारी के लिए पहुंच रहे है। ऊना में लंबे समय से बारिश का कोई नामोनिशान नहीं है। बारिश न होने से भी लगातार गर्मी अपना रुप दिखा रही है। अब बारिश ही लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है। लोगों को गर्मी ेसे बुरा हाल ंहै। ऐसे में लोग बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। घरों में हंी दुबके हैं। खेती प्रभावित हो रही है।

लेबर का गर्मी के बीच हो रहा बुरा हाल
जिला ऊना में प्रचंड गर्मी के बीच कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों का बुरा हाल हो रहा है। जहां लोग कमरों से बाहर निकलने से भी डर रहे है। वहीं पेट की खातिर मजदूरों को भारी गर्मी के बीच काम करना पड़ रहा है।

नकदी फसलें लगी मुरझाने
झुलसाने वाली गर्मी के चलते सब्ज्यिों सहित अन्य नकदी फसलें भी मुरझानी शुरु हो गई है। किसानों को रोजाना अपनी फसलों को पानी लगाना पड़ रहा है। गर्मी के चलते किसान वर्ग भी परेशान हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular