Sunday, June 14, 2026
HomeHImachal NewsUna249 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों का शपथ ग्रहण 15 जून...

249 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों का शपथ ग्रहण 15 जून को

दैनिक जागो वर्ल्ड! ऊना ब्यूरो रिपोर्ट

ऊना जिले की 249 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 15 जून को आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 15 जून को प्रातः 10 बजे लता मंगेशकर कला केंद्र में आयोजित होगा। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है।
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा समारोह को गरिमामय ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular