दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना , ब्यूरो रिपोर्ट

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र आरव चौधरी ने 13 एवं 14 जून 2026 को बिलासपुर में आयोजित 37वीं हिमाचल प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
अंडर-14 वर्ग की ट्रायथलॉन स्पर्धा में आरव ने 60 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल ,लंबी कूद में सिल्वर मेडल तथा बैक थ्रो में ब्रोंज मेडल अर्जित किया।
आरव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी नॉर्थ ज़ोन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। यह उपलब्धि वशिष्ट पब्लिक स्कूल तथा पूरे ऊना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी ने आरव चौधरी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

