दैनिक जागो वर्ल्ड! दौलतपुर चौक।( संजीव डोगरा )

पिरथीपुर निहारी चोह गुफा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया तथा पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।हरियाणा के प्रख्यात कथावाचक रवि शंकर पाराशर जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव जीवन के आदर्शों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है।

कथा समापन अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा हरियाणा से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कथा का रसपान किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
