भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
दैनिक जागो वर्ल्ड ! दौलतपुर चौक,

पिरथीपुर निहारी चोह गुफा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया, पूजा-अर्चना की तथा विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।।

हरियाणा के प्रख्यात कथावाचक रवि शंकर पाराशर जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव जीवन के आदर्शों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और उसे आध्यात्मिक शांति एवं ईश्वर भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है।

कथा समापन अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कथा का रसपान किया और आयोजन समिति के सफल आयोजन की सराहना की।
समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित
