Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड के हल्द्वानी में मुखानी रोड पर दो गुटों में पथराव, एक...

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुखानी रोड पर दो गुटों में पथराव, एक घंटे तक सड़क बनी रणभूमि

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

हल्द्वानी के मुखानी रोड पर शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच एक घंटे तक जमकर पथराव हुआ, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस गश्त की कमी पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी रोड पर शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 20 से अधिक युवक एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे। पथराव के दौरान राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए दुकानों और घरों में शरण ली। घटना के दौरान सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखानी क्षेत्र में आए दिन मारपीट, झगड़े और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस की नियमित गश्त दिखाई नहीं देती। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गैरमौजूदगी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और उनमें कानून का डर खत्म होता जा रहा है।दिनदहाड़े सड़क पर हुए इस पथराव ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular