Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaऊना, 18 अगस्त। देशभर में नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत संकल्प...

ऊना, 18 अगस्त। देशभर में नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत इंडस यूनिवर्सिटी

दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

बाथू में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा विद्यार्थियों, एवं स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बबिता बहन, ब्रह्माकुमार अवधेश भाई सहित सेवाधारी शशी बाला ने सहभागिता की। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की नशा मुक्ति प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो संजय कुमार बहल ने कार्यक्रम में सहभागिता एवं सफल आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को प्रमाण पत्र भेंट किया। उनके साथ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो जे एस राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने का लक्ष्य लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिज्ञा लेने वाले लोगों का डाटा क्यूआर कोड के माध्यम से संकलित किया करजिसे भारत सरकार को सौंपा जाएगा।
यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ हुए संयुक्त समझौते के तहत नशा मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ब्रह्माकुमारीज़ के वक्ताओं ने अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण केवल कानूनों के माध्यम से नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच, जीवन मूल्यों और सामूहिक जनभागीदारी से संभव है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली, जनभागीदारी एवं युवा सशक्तिकरण के माध्यम से नशामुक्त तथा विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

RELATED ARTICLES

Most Popular