Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaश्रद्धालुओं के लिए दुकानदारों ने लगाया भंडारादौलतपुर चौक, 18 अगस्त

श्रद्धालुओं के लिए दुकानदारों ने लगाया भंडारादौलतपुर चौक, 18 अगस्त

दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

सावन नवरात्र और मां चिंतपूर्णी मंदिर के सावन मेले के उपलक्ष्य में मंगलवार को दौलतपुर चौक बाजार के स्थानीय दुकानदारों की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को चाय-पकौड़े के साथ कढ़ी, राजमा और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह विधिवत रूप से माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। दौलतपुर चौक पहुंचने पर स्थानीय दुकानदारों ने उनका स्वागत किया तथा पटका पहनाकर और माता रानी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। तहसीलदार कुलताज सिंह ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए दुकानदारों को बधाई दी। उन्होंने भंडारे के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
तहसीलदार ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों को सावन नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर कैप्टन हैप्पी, मनीष, मंगू, बब्बू पंडित, रोहित, सुरिंदर, लवली, बिंदु, मोहित, रीशू, संजीव, युगल, नरेश, सुशील, पुरू सहित अन्य स्थानीय दुकानदार एवं सेवादार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular