Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaD.El.Ed. CET-2026 की मेरिट के आधार पर 21 से 31 अगस्त तक...

D.El.Ed. CET-2026 की मेरिट के आधार पर 21 से 31 अगस्त तक होगी काउंसलिंग : डॉ. राजेश शर्मा

दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

आज दिनांक 18 अगस्त 2026, मंगलवार को कुलबीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत घर के … हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या पर चर्चा की गई। नालियों को साफ रखने तथा जरूरत पड़ने पर दवा का छिड़काव करवाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लोगों को ऑनलाइन लेन-देन को लेकर जागरूक किया गया। सदस्यों ने लोगों से ऑनलाइन भुगतान करते समय सावधानी बरतने और किसी भी तरह के झांसे में नहीं आने की अपील की।

बैठक में रमण कुमार को भी शामिल किया गया और उन्हें मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा बच्चों की शिक्षा पर जोर देने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने पर चर्चा हुई। युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ने और खेलों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में नशे से संबंधित समस्या पर भी चर्चा की गई। नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और युवाओं को जागरूक करने पर विचार किया गया।

इस दौरान एक गरीब परिवार की मदद भी की गई। कमेटी की ओर से 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह सहायता एक गरीब परिवार की बच्ची के दुर्घटना का शिकार होने के बाद प्रदान की गई।

बैठक में सरकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। संबंधित योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि और पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने को लेकर जानकारी साझा की गई।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने सामाजिक हित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे भी कार्य करने पर सहमति जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular