दैनिक जागो वर्ल्ड कुटलैहड़

हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता,विवेक शर्मा
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अजनौली स्थित शिव मंदिर में विधायक विवेक शर्मा ने आपदा प्रभावित करीब 44 परिवारों को 6 लाख 54 हजार 963 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में सरकार और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि आपदा से प्रभावित किसी भी परिवार को आर्थिक सहायता से वंचित न रहना पड़े। जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि जनता ने उन्हें क्षेत्र की सेवा का अवसर दिया है और वह पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के कार्यक र्ताओं की बैठक भी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्या णकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और जनता तथा सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कुटलैहड़ में कोई भी जरूरतमंद परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे। आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के साथ-साथ उनकी अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने तथा उनकी समस्याएं सुनने के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी महासचिव इकबाल सोनी, प्रधान रमेश बंगाणा,सुमित शर्मा राजेश के साथ सरकारी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
