दैनिक जागो वर्ल्ड कुठियाड़ी

विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की ग्राम पंचायत कुठियाड़ी में भाजपा को झटका लगा है। यहां श्रीमती अनिता, सेवानिवृत्त कैप्टन नरेंद्र, सोनू, गुलशन सहित करीब 40 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
कांग्रेस नेताओं ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कहा गया कि लोगों का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास और समर्थन क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे। नए परिवारों के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति को मजबूती मिलने की बात कही गई।
