Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaशांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत के बार-बार हुए विभाजन पर संगोष्ठी

शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत के बार-बार हुए विभाजन पर संगोष्ठी

दैनिक जागो वर्ल्ड ! दौलतपुर चौक


विभाजन के दर्द से सबक लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान
शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कैलाश नगर नकड़ोह में भारत के बार-बार हुए विभाजन एवं स्वतंत्रता के महत्व विषय पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. देवकला शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन सी.एल. शर्मा ने की। एडमिन ऑफिसर वेद प्रकाश पाराशर, प्राचार्य डॉ. एस.के. डडवाल सहित समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षु अध्यापक उपस्थित रहे।मुख्यातिथि डॉ. देवकला शर्मा ने प्रशिक्षु अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का इतिहास केवल गौरवगाथाओं का इतिहास नहीं है, बल्कि इसमें संघर्ष, त्याग और अनेक कठिन दौर भी शामिल हैं। देश के बार-बार हुए विभाजन ने समाज और राष्ट्र को गहरे घाव दिए। उन्होंने कहा कि इतिहास को केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि उससे सीखना भी आवश्यक है। नई पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशिक्षु अध्यापकों से आह्वान किया कि वे भावी पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सद्भाव और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular