दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना

बंगाणा, जोगिंद्र देव आर्य।जिला ऊना के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं, डीपीई एवं पीईटी की संस्था डीईएसएसए की बैठक पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमांदरी में उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमपाल धीमान, की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमपाल धीमान, विरेंद्र, अनिल चौहान, डी.डी.ई. कार्यालय से रजनीश कुमार, जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, डीपीई एवं सभी पीईटी उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने जिला भर से आए सभी अधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का पीएमश्री जीएसएसएस धमांदरी में स्वागत किया।
बैठक में पुरानी डीईएसएसए कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बख्शी, प्रधानाचार्य जीएसएसएस टकारला, उपाध्यक्ष चरण पाल, मुख्याध्यापक जीएचएस लोअर बसाल, उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, जीएसएसएस ऊना-2 (जी), उप उपाध्यक्ष श विशाल कुमार, पीईटी जीएसएसएस बीटन, उप उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पीईटी जीएसएसएस लोहरली, संयुक्त सचिव रजनी बाला, पीईटी जीएसएसएस मरवाड़ी तथा सहायक सचिव जोगिंदर सिंह, पीईटी जीएसएसएस तनोह को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर एडीपीओ ऊना कुलवंत सिंह द्वारा संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात बैठक में आगामी जोनल एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों एवं आयोजन स्थलों को निर्धारित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बालिका जोनल स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 से 28 अगस्त 2026 तथा बालक जोनल स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
अंडर-14 बालक जिला स्तरीय मेजर एवं माइनर प्रतियोगिताएं 14 से 16 सितंबर 2026 तक जीएसएसएस खड़ तथा 23 से 26 सितंबर 2026 तक जीएसएसएस धमांदरी में आयोजित की जाएंगी।
वहीं अंडर-14 एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका), शतरंज, कुश्ती, जूडो, योग तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं (बालक एवं बालिका) 5 से 8 अक्टूबर 2026 तक जीएसएसएस बेहर जसवां में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमपाल धीमान ने अपने संबोधन में खेलों एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों से खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जीएसएसएस धमांदरी की उपप्रधानाचार्या श्रीमती नीलम, इंदु डीपीई, राकेश कुमार पीईटी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
