Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsChambaमणिमहेश यात्रा: हेलीकॉप्टर और पैदल मार्ग से भोलेनाथ के जयकारे लगाते निकले...

मणिमहेश यात्रा: हेलीकॉप्टर और पैदल मार्ग से भोलेनाथ के जयकारे लगाते निकले शिवभक्त, यात्रा को लेकर नियम कड़े

दैनिक जागो वर्ल्ड मणिमहेश

हिमाचल प्रदेश की श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बुधवार सुबह बड़ी राहत की खबर सामने आई। प्रशासन की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे से मणिमहेश पैदल यात्रा को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया। शिवभक्त जयकारे लगाते हुए मणिमहेश के लिए निकले। वहीं, डीजीसीए की मंजूरी मिलने के बाद भरमौर-गौरीकुंड और होली-गौरीकुंड हेली टैक्सी सेवा भी शुरू हो गई है। इससे यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली है।यात्रा मार्ग की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस बार यात्रा के संचालन के लिए सख्त नियम तय किए हैं। रात के समय पैदल यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालुओं को सुबह चार बजे से शाम सात बजे तक ही पैदल यात्रा करने की अनुमति होगी। शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक किसी भी परिस्थिति में यात्रा मार्ग पर आवाजाही नहीं की जा सकेगी।प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट किया है कि मौसम साफ रहने पर भी रात के समय यात्रा की अनुमति नहीं होगी। यात्रा मार्ग पर तोष का गोठ और दुनाली को बेहद संवेदनशील स्थान चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर मौसम साफ रहने के बावजूद पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना रहता है।बारिश होने की स्थिति में यात्रा मार्ग के करीब आठ स्थानों को अति संवेदनशील माना गया है। ऐसे में मौसम खराब होने पर प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर मार्ग पर आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular