Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshयूपी में वर्दी फिर हुई शर्मसार! नशे में धुत पीआरडी जवान ने...

यूपी में वर्दी फिर हुई शर्मसार! नशे में धुत पीआरडी जवान ने सरेराह किया हाईवोल्टेज ड्रामा

दैनिक जागो वर्ल्ड यूपी

यूपी में वर्दी एक बार फिर से शर्मसार हुई है। शहर के तिर्वा क्रॉसिंग चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात एक प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान ने शराब के नशे में हंगामा किया।जीटी रोड के बीचों बीच लेट गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जब पुलिस कर्मियों ने जवान को सड़क से हटाने की कोशिश की, तो वह शांत होने के बजाय पुलिस से ही उलझ गया। पर पुलिस ने सड़क से हटाकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीआरडी जवान राम सिंह यादव अक्सर अपनी ड्यूटी के स्थान को लेकर असंतोष जताता रहता है। हंगामे के दौरान भी वह सही जगह ड्यूटी न लगाए जाने का आरोप लगाकर चिल्ला रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular