Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगाजियाबाद में रोडरेज में फैसले के नाम पर दारोगा ने मांगे 20...

गाजियाबाद में रोडरेज में फैसले के नाम पर दारोगा ने मांगे 20 हजार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेरी पुलिस चौकी

दैनिक जागो वर्ल्ड !गाजियाबाद

हापुड़ रोड पर रोडरेज की घटना के बाद फैसले के नाम पर दारोगा द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है।इससे गुस्साए बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मोदीपोन पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। चौकी के गेट पर धरना शुरू कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे एसीपी मोदीनगर ने किसी तरह उन्हें शांत किया।जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़ित सचिन कुमार बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। वे बृहस्पतिवार रात में कार से हापुड़ रोड की तरफ जा रहे थे। इस बीच कार सवार युवक से उनकी कार में टक्कर हो गई। दोनों में विवाद होने लगा।20 हजार रुपये मांगने का आरोडायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने मामला निपटा दिया। जिसके बाद दूसरा पक्ष वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद मोदीपोन चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और एक दारोगा ने सचिन से फैसले के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे।मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी। इस पर सचिन ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को कॉल कर चौकी पर बुला लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पदाधिकारी चौकी पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।दारोगा को निलंबित करने की मांपुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। दारोगा को निलंबित करने की मांग पर पदाधिकारी अड़ गए। मामला गर्माता देख एसीपी मोदीनगर मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों से बात की।

RELATED ARTICLES

Most Popular