Saturday, September 5, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगाजियाबाद की हाईराइज सोसायटियों में EV चार्जिंग के नाम पर कितनी वसूली?...

गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटियों में EV चार्जिंग के नाम पर कितनी वसूली? निगम की दर 5.90-6.20 रुपये यूनिट

दैनिक जागो वर्ल्ड!गाजियाबाद

 हाईराइज सोसायटियों में ईवी चार्जिंग के लिए विद्युत निगम ने रियायती दर तय कर रखी है। एलएमवी-11 श्रेणी में मल्टीस्टोरी सोसायटियों के लिए एलटी कनेक्शन पर 6.20 रुपये प्रति यूनिट और एचटी कनेक्शन पर 5.90 रुपये प्रति यूनिट दर है।साथ ही फिक्स चार्ज नहीं लिया जाता। जिले की 37 हाईराइज सोसायटियों में ईवी चार्जिंग के कनेक्शन हैं। वहीं, सोसायटियों में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन होने के कारण ईवी चार्जिंग की व्यवस्था बिल्डर या एओए के नियंत्रण में रहती है। ऐसे में निगम की निर्धारित दर के मुकाबले वाहन मालिकों से कितनी राशि वसूली जा रही है, इस पर सवाल उठ रहे हैं।बिजली की दर निगम तय करता है, लेकिन सोसायटी स्तर पर अतिरिक्त वसूली का हिसाब स्पष्ट नहीं है। उपभोक्ताओं की माँग है कि यदि अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है तो उसका आधार और चार्जिंग के रखरखाव आदि का ब्योरा उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular