Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradesh27 सितंबर तक चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

27 सितंबर तक चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!गोरखपुर

दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल का संचालन चार फेरों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर तक दौड़ेगी।ट्रेन 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल हैदराबाद से चार, 11, 18 एवं 25 सितंबर को रात नौ बजे चलकर अगले दिन ऐशबाग से रात 12: 58 बजे, लखनऊ सिटी से 1:07 बजे, गोमती नगर से 1:26 बजे होते हुए गोरखपुर सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी।इसी तरह 07076 गोरखपुर-हैदराबाद 6, 13, 20 एवं 27 सितंबर को गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे चलकर
गोमती नगर से दोपहर 12:52 बजे, लखनऊ सिटी से 1:15 बजे, ऐशबाग से 1:40 बजे होते हुए हैदराबाद अगले दिन शाम 5:25 बजे पहुंचेगी।ट्रेन का ठहराव गोंडा, बाराबंकी ,कानपुर , पुखरायां , उरई , वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, मंचिर्याल, पेद्दपल्ली, काजीपेट और सिकन्दराबाद स्टेशनों पर होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular