दैनिक जागो वर्ल्ड!मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सतना जिले और चित्रकूट में लगातार मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की सख्त चेतावनी जारी की गई है।मध्य प्रदेश के सतना जिले और चित्रकूट में लगातार मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंची बह रही है। गोरगी बांध टूटने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। चित्रकूट के रामघाट का करीब 300 मीटर लंबा पुल बह गया है। घाट किनारे की कई दुकानें भी पानी में समा गईं।

- नागौद, बिरसिंहपुर, मझगवां और सतना के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं।
- बिरसिंहपुर के कई मोहल्लों में कमर तक पानी भर गया। घरों के अंदर पानी घुसने से लोगों का सामान खराब हो गया। कई वाहन पानी में डूब गए।
- नागौद थाने और सिंहपुर चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के अंदर तक पानी पहुंच गया। कोतवाली चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर कमर तक पानी भरने से आवागमन बंद कर दिया गया।
- कोटर, कोठी और अन्य निचले इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक है। कोठी क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढहने से दो मवेशियों की मौत हो गई।
- सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है।
चित्रकूट में फंसे लोग
चित्रकूट में सती अनुसुइया आश्रम समेत कई धार्मिक स्थलों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं से घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।
