Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshप्रयागराज में सवर्णों ने प्रदर्शन कर उठाई आवाज, गरीबों को मिले आरक्षण...

प्रयागराज में सवर्णों ने प्रदर्शन कर उठाई आवाज, गरीबों को मिले आरक्षण और जातिगत व्यवस्था हो खत्म

दैनिक जागो वर्ल्ड!प्रयागराज

प्रयागराज में सवर्ण संगठनों ने जातिगत आरक्षण की जगह गरीबों को आरक्षण देने और एससी-एसटी एक्ट में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की भी मांग की गई।

जातिगत आरक्षण व एससी-एसटी एक्ट में सुधार और यूजीसी रेगुलेशन 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर सर्वणों ने आवाज बुलंद की। आरक्षण सुधार आंदोलन के बैनर तले कई संगठनों ने सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद यात्रा निकाली।प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विमल तिवारी ने कहा कि आज जाति गरीब नहीं हैं, बल्कि व्यक्ति गरीब हैं, इसलिए जातियों को नहीं गरीबों को आरक्षण मिलना चाहिए। ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि जातिगत आरक्षण अब जहर बन गया हैं, जो किसी भी समाज के हित में नहीं हैं। आरक्षण से सिर्फ कुछ लोगों का विकास हो रहा हैं। इसलिए, इसे खत्म किया जाना चाहिए।गरुण सेना के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि आरक्षण व्यक्ति को मिलना चाहिए, किसी जाति को नहीं। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आरक्षण के विषय पर सभी राजनीतिक पार्टियां एक हो जाती हैं। यह एक राजनीतिक भ्रष्टाचार हैं।धरने के बाद सभी ने सिविल लाइंस इलाके में पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर ब्रजेंद्र त्रिपाठी, मुन्ना शिव हरि चौबे, मनीष पांडेय, धीरज मिश्रा, संजीव मिश्रा, नवनीत शुक्ला, प्रद्योत शुक्ला, पुलकित वाजपेयी, अमिताभ मिश्रा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular