Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमुजफ्फरपुर में 50 घरों में तोड़फोड़ के मामले बेलसंड विधायक से जुड़े,...

मुजफ्फरपुर में 50 घरों में तोड़फोड़ के मामले बेलसंड विधायक से जुड़े, जेसीबी मालिक गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड!मुजफ्फरपुर

: मुजफ्फरपुर में 50 घरों में तोड़फोड़ के मामले में जेसीबी मालिक सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया है, जो बेलसंड विधायक अमित रानू से जुड़ा है। इस मामले में विधायक और उनके भाई समेत 28 प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं, जिसमें फर्जीवाड़े और जमीन कब्जाने के आरोप हैं।जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-उदनडीह इलाके में 50 लोगों की जमीन पर पूर्व से बनी चहारदीवारी और घरों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान कांटी सदातपुर निवासी जेसीबी मालिक सुबोध राय के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त जेसीबी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।सातवीं गिरफ्तारी हुईडपीओ नगर टू विनीता सिन्हा ने रविवार को बताया कि मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है। पूछताछ में पता चला कि सुबोध राय बेलसंड विधायक अमित रानू से जुड़ा रहा है और तोड़फोड़ के समय मौके पर मौजूद था।

उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।जेसीबी का खंगाला रिकॉर्डपलिस गिरफ्तार आरोपित का पूर्व का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। इसके लिए कांटी समेत अन्य थानों से संपर्क किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल जेसीबी को जब्त कर लिया है।28 प्राथमिकियां दर्जएसडीपीओ ने बताया कि पूरे प्रकरण में अहियापुर, ब्रह्मपुरा, कच्ची-पक्की ओपी, सदर और बेलसंड थाने में अब तक कुल 28 प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें 10 मामलों में बेलसंड विधायक अमित रानू को नामजद आरोपित बनाया गया है। 28 अगस्त को भूमि कब्जा गिरोह से पीड़ित एक महिला ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।35 लाख के फर्जी अभिलेख का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पैगंबरपुर कोल्हुआ में उनके पति की जमीन से संबंधित दस्तावेज में धोखाधड़ी और जालसाजी कर 35 लाख रुपये का फर्जी बिक्री अभिलेख तैयार कराया गया। इसमें एसबीआइ के चेक से बिक्री की राशि प्राप्त होने का उल्लेख किया गया है। महिला के अनुसार, उनके या उनके पति के बैंक खाते में उक्त राशि प्राप्त नहीं हुई।

विधायक पर बढ़ते मामले

प्राथमिकी में राहुल ठाकुर, उज्ज्वल कुमार पाण्डेय, कार्तिक कुमार, बेलसंड विधायक अमित रानू और उनके भाई सोनू कुमार उर्फ अभिनव समेत अन्य पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।महिला का आरोप है कि सोनू कुमार उर्फ अभिनव ने बैरिया स्थित उनके घर के छह कमरों में तोड़फोड़ कर संबंधित जमीन पर कब्जा कर लिया। इसी गिरोह से पीड़ित एक अन्य व्यक्ति ने 29 अगस्त को अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।वारंट की कवायद जारीइस तरह बेलसंड विधायक अमित रानू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि, अब तक विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट निर्गत कराने की कवायद कर रही है।70 डिसमिल जमीन का मामलाअहियापुर थाने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से सेवानिवृत्त अवर सचिव विजय कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 70 डिसमिल खतियानी और पुश्तैनी जमीन को लेकर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि जमीन का फर्जी तरीके से केवाला कराकर नकली दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज करा लिया गया।कई लोगों पर आरोपरोप के अनुसार, इसके बाद उसी जमीन को बेलसंड विधायक के भाई सोनू कुमार उर्फ अभिनव, अरविंद कुमार मेहता और तुषार सिंह के नाम पर पंजीकृत कराकर गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराया गया। संबंधित अंचल कर्मचारी ने गलत दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज किए जाने की बात कही है।दो वाद भी दर्जदाखिल-खारिज निरस्त कराने के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता, मुजफ्फरपुर के समक्ष दो वाद दर्ज कराए जा चुके हैं। अहियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बेलसंड विधायक के भाई सोनू कुमार उर्फ अभिनव कुमार, अरविंद कुमार मेहता, तुषार सिंह, अंचल कर्मचारी सुनील कुमार, अनुज कुमार, राजस्व कर्मचारी करुण कुमार, तत्कालीन अंचल अधिकारी महेंद्र शुक्ला और बेलसंड विधायक अमित रानू समेत अन्य को आरोपित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular