Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगोरखपुर में डायग्नोसिस सेंटर मैनेजर को लगी गोली, पुलिस कर रही गहन...

गोरखपुर में डायग्नोसिस सेंटर मैनेजर को लगी गोली, पुलिस कर रही गहन जांच

 दैनिक जागो वर्ल्ड!गोरखपुर

गोरखपुर में वर्ड विजन डायग्नोसिस सेंटर के मैनेजर विशाल चंद को सोमवार शाम जबड़े में गोली लगी। परिवार और कर्मचारियों का दावा है कि विशाल ने खुद को गोली मारी है; पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वर्ड विजन डायग्नोसिस सेंटर के मैनेजर 25 वर्षीय विशाल चंद को सोमवार की शाम गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली उनके जबड़े के पास लगी। कर्मचारियों और परिवार का दावा है कि विशाल ने खुद को पिस्टल से गोली मारी है। गंभीर अवस्था में राजवंशी अस्पताल लाए गए घायल का रात में सफल आपरेशन हुआ। डाक्टर का दावा है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। सच्चाई जानने के लिए खोराबार थाना पुलिस डायग्नोसिस सेंटर में लगे सीसी कैमरे का फुटेज देख रही है।सकरीगंज थाना क्षेत्र के भीटी, ढकवा गांव निवासी बजरंगी चंद के बड़े पुत्र ने रानीडीहा में वर्ड विजय डायग्नोसिस सेंटर खोला है। इस सेंटर पर उनका छोटा बेटा विशाल बतौर मैनेजर काम करता है। साेमवार की शाम छह बजे संदिग्ध परिस्थिति में विशाल को जबड़े में गोली लग गई। कर्मचारियों के सूचना देने पर पहुंची खोराबार थाना पुलिस गंभीर स्थिति में उसे एम्स ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रात करीब 8:30 बजे पुलिस उसे पैडलेगंज स्थित राजवंशी हास्पिटल ले गई।

रात में 10:30 बजे के करीब डाक्टरों ने आपरेशन कर जबड़े के पास फंसी गोली निकाली। डाक्टर का दावा है कि विशाल की हालत अब खतरे से बाहर है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि घटना में इस्तेमाल असलहा अभी नहीं मिला है। सभी पहलुओं की जांच चल रही है। परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि विशाल ने खुद ही गोली मारी है। घटना की वजह अभी स्पष्ट हुई है,जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।गोली लगने की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कर्मचारियों और परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी में खुद को गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि असलहा किसका था और घटना के बाद वह कहां है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस गोली चलने के समय सेंटर में मौजूद लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली किस परिस्थिति में चली।

RELATED ARTICLES

Most Popular