दैनिक जागो वर्ल्ड !रिहंद बांध

रिहंद बांध का जलस्तर 872 फीट पार करने के बाद मंगलवार को पहली बार एक फाटक खोला गया। सात नंबर फाटक से 10,400 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर 872 फीट पार करने के बाद मंगलवार की दोपहर बांध का एक फाटक खोल दिया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध का सात नंबर फाटक 16 फीट खोला गया है, जिससे करीब 10,400 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

मंगलवार की सुबह बांध का जलस्तर 871.5 फीट पहुंच गया था। इसके बाद बांध के फाटक खोले जाने की संभावना तय हो गई थी। दोपहर में जलस्तर 872 फीट पार करते ही सात नंबर फाटक को 16 फीट खोलकर पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया गया। इससे पहले बांध की सभी छह टरबाइनों को लगातार चलाया जा रहा है, जिनसे करीब 17,900 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
