Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshलखनऊ में खोला गया मुख्तार की भाभी की कोठी का ताला, गाजीपुर...

लखनऊ में खोला गया मुख्तार की भाभी की कोठी का ताला, गाजीपुर पुलिस ने किया था सील

दैनिक जागो वर्ल्ड!लखनऊ

 गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर 28 अक्टूबर 2022 को इस कोठी को सील करते हुए गाजीपुर पुलिस की तरफ से सील किए जाने का बोर्ड भी लगाया गया थमाफिया मुख्तार अंसारी की भाभी और सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की जिस कोठी को गाजीपुर जिले की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत सील किया था, उसे कोर्ट के आदेश पर बुधवार को नगर निगम लखनऊ ने खोल दिया।

डालीबाग में यह कोठी प्लाट संख्या 21/14 बी (क्षेत्रफल 6700 वर्गफीट) है। नगर निगम की टीम सील को खोलने पहुंची। गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर 28 अक्टूबर 2022 को इस कोठी को सील करते हुए गाजीपुर पुलिस की तरफ से सील किए जाने का बोर्ड भी लगाया गया था। सील कोठी को गाजीपुर पुलिस ने नगर निगम लखनऊ को सौंप दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही सील किया गया चैनल का ताला टूटा पाया गया।इसके बाद नगर निगम ने फिर से ताले को लगाने के साथ उस पर कपड़ा लपेटते (लाक) लगाया था। हालांकि फरहत ने डीएम गाजीपुर को पत्र लिखकर बताया था कि अराजक तत्वों ने उसकी सील कोठी का ताला तोड़कर गृह उपयोगी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। चोरी होने की सूचना भी उन्हें डालीबाग मोहल्ले के निवासियों ने दी है।दरअसल बीते दिनों मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को तलाशा जा रहा था और गाजीपुर पुलिस को इस कोठी के बारे में भी जानकारी मिली थी। जांच करने के बाद उसे सील कर दिया गया, जबकि अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया था। मुख्तार अंसारी के कब्जे वाली जमीन पर गरीबों के मकान बनाए गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular