Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshअमरोहा के गजरौला में बारिश में दुकान की छजली गिरी, दो लोगों...

अमरोहा के गजरौला में बारिश में दुकान की छजली गिरी, दो लोगों की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड!अमरोहा

अमरोहा के गजरौला में बस्ती चौराहा पर बारिश के दौरान एक दुकान की छजली गिरने से शेरा और सुरेश कुमार नामक दो व्यक्तियों की मौत हो गई।जरौला के बस्ती चौराहा पर बुधवार दोपहर लगभग दो बजे दुकान की छजली गिरने से उसके मलवे में दबकर शेरा निवासी मुहल्ला मायापुरी व सुरेश कुमार निवासी मुहल्ला संतनगर की मौत हो गई।

बारिश के दौरान दोनों कामिल मंसूरी निवासी मुहल्ला जलालनगर की दुकान की छजली के नीचे आकर खड़े हो गए थे।

शेरा बस्ती चौराहा पर ठेला लगाकर गजक आदि बेचने का काम करता था तो सुरेश वहीं पास में ठेला लगाकर कपड़ों पर स्त्री करने का काम करता था। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को मलवे से निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular