दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे 16 जिले प्रभावित हैं और 28 लाख आबादी पर असर पड़ा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और राहत कार्यों की व्यवस्था की जा रही है। बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा, पुनपुन समेत गंडक, सोन और कोसी आदि नदियों के उफान से 16 जिले बाढ़ प्रभावित हो गए हैं। गंगा नदी सात स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। आंकड़ों के अनुसार करीब सात सौ नावों का परिचालन किया जा रहा है। अन्य जिलों में भी हालात ठीक नहीं हैं। 200 से ज्यादा सड़कों पर आवागमन प्रभावित 14 जिलों में स्थिति विषम हो गई है। पटना, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, भागलपुर, मुंगेर आदि जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

बाढ़ से करीब 200 सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। यहां नाव का सहारा है। करीब 28 लाख आबादी पर बाढ़ का असर पड़ा है। भोजपुर और बेगूसराय में 100 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।सीएम स्वयं कर रहे निगरानी: नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। सबका प्रयास है कि लोगों को कम से कम समस्या हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नजर बनाए हुए हैं। बेहतर तरीके से लोगों तक राहत पहुंचे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
