Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseJharkhandNH-20 सहित झारखंड के चार व्यस्त नेशनल हाईवे अब एनएचएआई के हवाले,...

NH-20 सहित झारखंड के चार व्यस्त नेशनल हाईवे अब एनएचएआई के हवाले, ट्रैफिक के आधार पर केंद्र ने संभाली कमान

दैनिक जागो वर्ल्ड ! झारखंड

झारखंड में 10 हजार से अधिक ट्रैफिक वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और रखरखाव अब राज्य सरकार के बजाय एनएचएआई करेगा। पहले चरण में NH-139, NH-522, NH-114A और NH-20 के एक हिस्से सहित चार एनएच की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपी गई है।झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों को लेकर अब व्यवस्था बदलने वाली है। राज्य के जिन हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है, उनके रखरखाव और निर्माण कार्य राज्य सरकार से हटाकर केंद्र की एजेंसी एनएचएआई को दी जाएगी।

इन सड़कों का निर्माण, रखरखाव और विस्तार एनएचएआई की निगरानी में होगा। केंद्र के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों की ट्रैफिक के आधार पर समीक्षा की। 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरने वाले एनएच को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular