दैनिक जागो वर्ल्ड !नैनीताल

बेतालघाट क्षेत्र में एक पहाड़ी से दूध जैसा तरल पदार्थ बहने से लोगों में कौतूहल बढ़ गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। कुछ ने इसे चमत्कार माना, जबकि कुछ ने दुर्गापुरी मंदिर से दूध रिसने की बात कहकर रहस्य सुलझाया।संवाद सूत्र, गरमपानी। नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में पहाड़ी से दूध बहने की सूचना से क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बढ़ गई। इंटरनेट प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने से तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कई लोगों ने मामले को आस्था से जोड़ा तो कई लोगों ने पहाड़ी पर स्थित दुर्गापुरी मंदिर से दूध रिसकर पहाड़ी से निकलने की पुष्टि कर चर्चाओं को विराम दे दिया।

शनिवार को बेतालघाट मुख्य बाजार के समीप पहाड़ी से एकाएक दूध बहता देख आवाजाही कर रहे लोग सख्ते में आ गए। देखते ही देखते सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई।
