दैनिक जागो वर्ल्ड ! वाराणसी

वाराणसी और पूर्वांचल में हुई झमाझम बारिश से तापमान 25 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता अभी एक महीने तक बनी रहेगी और 10 अक्टूबर के आसपास इसकी विदाई होगी।पूर्वांचल सहित वाराणसी में 24 घंटों में हुई झमाझम बरसात के बाद तापमान में कमी आई है। जबकि पारा 25 डिग्री से कम हो चला है। सुबह कई जिलों में धूप खिली लेकिन धूप के तेवर अधिक देर तक बरकरार नहीं रह सके और आर्द्रता बढ़ने के साथ ही बादलों की सक्रियता का दौर भी शुरू हो गया

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही का संकेत दिया है।रविवार की सुबह वातावरण में ठंड का व्यापक असर घुला रहा, घरों में एसी बंद होने के बाद कूलर भी पखवारे भर से बंद हो चला है। जबकि पंंखे की गति भी सुस्त हो चली है। इसकी वजह बीते दिनों मानसूनी द्रोणिका का असर रहा है। मानसूनी सक्रियता के बीच बादलों ने रिकार्ड बरसात अगस्त माह भर करवाने के बाद सितंबर के शुरुआती सप्ताह में भी कराया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख कुछ इसी प्रकार बना रह सकता है।
