दैनिक जागो वर्ल्ड! गाजियाबाद

गाजियाबाद की राज एंपायर सोसायटी में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर आनंद कुमार समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में पीड़ित की ओर से दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर आनंद कुमार और उनके परिजनों समेत चार लोगों के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
