Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकानपुर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, सीढ़ी लगाकर परिवारों को...

कानपुर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, सीढ़ी लगाकर परिवारों को निकाला; दो पालतू कुत्तों का भी रेस्क्यू

दैनिक जागो वर्ल्ड !कानपुर

कानपुर के स्वरूप नगर में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों परिवारों और उनके दो पालतू कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाला।रूप नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के गैस्ट्रो लीवर अस्पताल के पास एक घर में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं और लपटें उठती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।जवानों ने सीढ़ी लगाकर आग में फंसे हुए दोनों परिवारों को सुरक्षित निकालते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनाें परिवाराें के साथ ही दोनों कुत्तों को सुरक्षित निकाल लिया।तीन मंजिला मकान में लगी आगस्वरूप नगर में गैस्ट्रोलीवर अस्पताल के पास तीन मंजिला मकान है। जिसमें पंकज अग्रवाल और दीपक खन्ना दोनों का परिवार रहता है। दीपक अग्रवाल के परिवार में पत्नी मीना और बेटी मौली है। जबकि दीपक खन्ना के परिवार में पत्नी अन्नू खन्ना के अलावा बेटा करन, नम्रता और आरवी खन्ना व अंकित आदि लोग रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular