Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार में बाढ़ के बीच हाजीपुर पहुंच CM सम्राट चौधरी, बोले- 2-3...

बिहार में बाढ़ के बीच हाजीपुर पहुंच CM सम्राट चौधरी, बोले- 2-3 दिन में मिलेगी राहत; गंगा का पानी घटा

दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिलों का निरीक्षण किया, हाजीपुर में राहत शिविर और सामुदायिक रसोई का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये के चेक दिए

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिले के निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले वे हाजीपुर पहुंचे, जहां गंगा ब्रिज थाना के निकट चल रहे राहत शिविर का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया।बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री इस दौरान शिविर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ के दौरान डूबने से मरे आधा दर्जन मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये के चेक का वितरण किया। साथ ही अन्य बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी बांटी।

RELATED ARTICLES

Most Popular