दैनिक जागो वर्ल्ड !चंदौली

चंदौली में सवर्ण आर्मी समर्थकों ने सवर्ण आयोग के गठन और यूजीसी कानून में संशोधन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे, लेकिन समर्थक अपनी मांगों पर अड़े रहे और आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

यूजीसी कानून और सवर्ण आयोग की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी समर्थकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। समर्थक डीएम को अपनी मांगों का पत्रक देने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने धरने पर बैठने का निर्णय लिया।
