दैनिक जागो वर्ल्ड ! प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में कार्य में लापरवाही और जनसुनवाई में अरुचि के कारण दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बंधवा और अमुआही चौकी इंचार्जों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की।

कार्य के प्रति लापरवाही और जनसुनवाई में रुचि नहीं लेने समेत अन्य कई शिकायतों पर जनपद के दो चौकी इंचार्जों पर गाज गिरी है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने की।
