Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal NewsUnaऊना में देर रात पुलिस का विशेष नाका, नियम तोड़ने वाले टीपर...

ऊना में देर रात पुलिस का विशेष नाका, नियम तोड़ने वाले टीपर चालकों पर कार्रवाई

ऊना

जिला पुलिस ऊना ने पुलिस अधीक्षक सचिन हीरामेठ के निर्देश पर देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के सभी पांचों उपमंडलों में वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान मैहतपुर, पड़ोगा, संतोषगढ़, गगरेट और मरवाड़ी में पुलिस ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की।
चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई, लेकिन शाम 7 बजे के बाद लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए कुछ टीपर संचालित पाए गए। पुलिस ने उनके दस्तावेजों की जांच की, जो सही पाए गए। हालांकि नियमों की अवहेलना करने पर कुछ चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि कुछ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हीरामेठ ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि कोई वाहन चालक अनियमितता करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने क्रशर संचालकों से भी अपील की कि जिन टीपरों पर नंबर प्लेट अंकित नहीं है, उनमें किसी भी प्रकार की सामग्री लोड न करें। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से नदी तटीय क्षेत्रों के पास स्थित क्रशर बारिश के चलते अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। यदि कोई संचालक इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular