Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiगगरेट में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’, चैतन्य शर्मा ने बताया...

गगरेट में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’, चैतन्य शर्मा ने बताया प्रेरणादायक कार्यक्रम

गगरेट-दिनेश शर्मा

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कुठेड़ा जसवाला, बूथ नंबर-82 पर प्रदेश भाजयुमो एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ (एपिसोड-132) को कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हमेशा देशवासियों को राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने इसे एक ऐसा मंच बताया जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पेट्रोल और डीजल को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत अपने मजबूत वैश्विक संबंधों और बीते वर्षों में विकसित क्षमता के बल पर इन चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता, ‘वोकल फॉर लोकल’, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर गगरेट मंडल अध्यक्ष नितिन ठाकुर, महामंत्री अतुल शर्मा, पंकज कोंडाल, प्रदेश आई टी संजोयक अनिल डडवाल, रमेश हीर, प्रिस जसवाल, राममूर्ति शर्मा, बूथ अध्यक्ष, बी.एल.ए. सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular