Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshदेहरादून में भारी बारिश से तबाही, चानचक में तीन मकान ध्वस्त; चंद्रबनी...

देहरादून में भारी बारिश से तबाही, चानचक में तीन मकान ध्वस्त; चंद्रबनी में घरों में घुसा पानी

दैनिक जागो वर्ल्ड देहरादून

देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया। कारगी के चानचक में तीन मकान ध्वस्त हुए और चंद्रबनी में घरों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बने।रातभर हुई भारी बारिश देहरादून में आफत बन गई। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए। मकानों के ध्वस्त होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं चंद्रबनी क्षेत्र में बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।भारी बारिश के चलते शहर के कई अन्य हिस्सों में भी जलभराव हुआ। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 116 मिलीमीटर वर्षा कालसी में दर्ज की गई। विकासनगर में 68.5, डोईवाला में 49 और मसूरी में 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज है।बारिश के कारण जिले में चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए। इनमें निर्माण खंड लोनिवि देहरादून के अंतर्गत लांघा-मटौली मोटर मार्ग के किमी सात में बंद मार्ग को खोलने की संभावना सुबह 11:30 बजे तक बताई गई है। अन्य प्रभावित मार्गों को भी संबंधित विभागों

RELATED ARTICLES

Most Popular