ऊना/कुटलैहड़

ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती पंचायत टी मंदली के एक निजी स्कूल कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल के शौचालय में लगभग 13 फीट लंबी सरला(अजगर) को देख कर बच्चों की चीखे निकल गई,
यह मामला तब सामने आया जब स्कूल लगने के उपरांत बच्चे शौचालय का प्रयोग करने के लिए शौचालय में दाखिल होने लगे थे, तभी एक बच्चे ने जोर जोर से चीख पुकार शुरू कर दी,चीख पुकार सुन कर शौचालय के बाहर खड़े बाकी बच्चे भी घबरा गए ओर जब दरवाजा खोला तो पाया कि एक बहुत बड़ा अजगर कुंडली मार कर शौचालय की सीट के पास बैठा हुआ है इस की सूचना कुछ बच्चों ने भाग कर स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्यों को दी, समय रहते बच्चों को शौचालय से दूर किया गया। ओर वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे दूर जंगल में छोड़ दिया।तब जाकर बच्चों ने जान में जान वापिस आई।
इस मामले को लेकर जब डी एफ ओ ऊना से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हाँ ऐसा मामला सामने आया है वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ दिया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उस स्कूल के आसपास घने जंगल है कयास लगाया जा रहा है कि रात के समय ये अजगर रास्ता भटक कर शौचालय में आया होगा। जिस की जानकारी तब पता चली जब सुबह स्कूल लगा ओर बच्चे शौचालय जाने लगे। उन्होंने सब से अपील भी की है बरसाती मौसम में ऐसे जानवर जंगल से बाहर आकर ऐसे रिहाइश नुमा भवन में शरण ले लेते है इस लिए बंद पड़े भवनों के अंदर दाखिल होने से पहले भवन या इमारत का पूरी तरह से निरीक्षण कर ले, फिर ही ऐसे भवनों के अंदर जाए, वहीं वन्य जानवरों को लेकर अगर आप को कुछ संदेह प्राप्त होता है तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को दे।

