Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaईसपुर में शिक्षा सुधार समिति ने लगाया योग शिविर, नशामुक्ति और बच्चों...

ईसपुर में शिक्षा सुधार समिति ने लगाया योग शिविर, नशामुक्ति और बच्चों की शिक्षा का दिया संदेश

दैनिक जागो वर्ल्ड !ईसपुर

शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों के शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गांव ईसपुर स्थित शिव मंदिर नौन के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के सरंक्षक एवं एन. आर. आई.ओ. पी. डोगरा ने शिरकत की। इस अवसर पर अतिथियों एवं आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग निरीक्षक अमित शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने कहा कि योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग नियमित रूप से करने से शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेश चंदेल ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार रखते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा भी ली। वहीं विजय डोगरा ने बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने विचार रखे और कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी हैं। धैर्य डोगरा ने समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। समिति के संस्थापक ओ.पी. डोगरा ने अपने विचार रखते हुए समिति की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी तथा सभी से मिल-जुलकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष चित विलास पाठक व सचिव सुच्चा सिंह कंग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

। पदाधिकारियों ने समिति द्वारा समय -समय पर करवाई जा रही अहम गतिविधियों के बारे में जानकारी सभी के साथ सांझा की। उन्होने बताया कि शिक्षा सुधार समिति सर्वागीन विकास की ओर अपने कदम आगे बढ़ा रही है। जिसमे सभी समाजसेवियो का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते है। इस अवसर पर तारा चंद, कुशल ज्योति, आशीष, वंदना, परमजोत सुमन, बलवीर, इकबाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular