दैनिक जागो वर्ल्ड !कुटलैहड़

कुटलैहड़ की तीन सड़कों के लिए 26 करोड़ की सौगात, 30 अक्टूबर तक पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया,बंगाणा से तूतडू हटली से तल्पी और लाठियानी से कोहड़रा सड़क का नवंबर मध्य में होंगे शिलान्यास, विधायक विवेक शर्मा के प्रयास लाए रंग,बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर से तीन महत्वपूर्ण सड़कों के लिए करीब 26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब धरातल पर कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से बंगाणा से तूतड़ू, हटली से तल्पी तथा लाठियानी से कोहड़रा सड़क के चौड़ीकरण एवं सुधार कार्य को गति मिली है। तीनों सड़कों की डीपीआर तैयार कर ली गई है और अब लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक टेंडर संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी तथा नवंबर माह के मध्य तीनों सड़कों के शिलान्यास करवाकर निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

बंगाणा-तूतड़ू सड़क के लिए 12 करोड़ रुपये होंगे खर्च,कुटलैहड़ क्षेत्र की बंगाणा से तूतड़ू तक करीब दस किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुधार कार्य पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और इसके सुधारीकरण से आसपास के कई गांवों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसके चौड़ीकरण और आवश्यक सुधार से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।विधायक विवेक शर्मा का कहना है कि कुटलैहड़ के विकास में सड़क नेटवर्क को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र के हर गांव और हर घर तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचे। इसी दिशा में मुख्य सड़कों के साथ-साथ लिंक सड़कों के सुधार पर भी लगातार काम किया जा रहा है।हटली-तल्पी सड़क पर आठ करोड़, नौ किलोमीटर मार्ग का होगा सुधार,कुटलैहड़ की बंगाणा से पीपलू जाने वाली हटली से तल्पी तक करीब नौ किलोमीटर लंबी सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग भी क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ने के साथ साथ लोगों के दैनिक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क के बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की आधारशिला हैं। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस विश्वास के अनुरूप क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।

लाठियानी-कोहड़रा सड़क पर छह करोड़ होंगे खर्च,जनता को मिलेगी सुविधा,कुटलैहड़ क्षेत्र की तीसरी महत्वपूर्ण सड़क लाठियानी से कोहड़रा मार्ग है, जिसके सुधार एवं चौड़ीकरण के लिए करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के सुधारीकरण से लाठियानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। तीनों सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से कुटलैहड़ के अलावा आसपास के क्षेत्रों तथा अन्य जिलों से आने-जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।कुटलैहड़ की तीन सड़कों पर 26 करोड़ खर्च के साथ 19 करोड़ लिंक सड़कों पर हो रहा खर्च,विवेक शर्मा
राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में मुख्य मार्गों के साथ-साथ लिंक सड़कों के सुधार के लिए भी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अन्य लिंक सड़कों पर भी करीब 19 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़क व्यवस्था मजबूत होने से गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी और लोगों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है। कि कुटलैहड़ क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा मुहैया हो। और उसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।30 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी, नवंबर में शुरू होंगे इन सड़कों के कार्य, दुनी चंद ठाकुर
उपमंडल बंगाणा के लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिशाषी अभियंता दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि तीनों सड़कों के करीब 26 करोड़ रुपये के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद नवंबर माह के मध्य तीनों सड़कों के शिलान्यास करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि विभाग की ओर से सड़कों की डीपीआर तैयार करने से लेकर टेंडर प्रक्रिया तक सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद संबंधित मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुधार से स्थानीय लोगों को लंबे समय तक बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की हर समस्या का समाधान करवाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 26 करोड़ रुपये की राशि खर्च होना क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम है। आने वाले समय में अन्य सड़कों और लिंक मार्गों को भी प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि हर गांव और हर घर तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना उनका संकल्प है।
