Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaफ्रेशर्स पार्टी में प्रशिक्षु अध्यापकों ने मचाया धमालतुषार शर्मा बने मिस्टर फ्रेशर्स,...

फ्रेशर्स पार्टी में प्रशिक्षु अध्यापकों ने मचाया धमालतुषार शर्मा बने मिस्टर फ्रेशर्स, रूपांशी बनीं मिस फ्रेशर्स

दौलतपुर-संजीव डोगरा

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बी.एड. प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु अध्यापकों के स्वागत हेतु शुक्रवार को भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बी.एड. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें सोलो एवं ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया।
बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रो. बी.के. मिश्रा ने अपने संबोधन में पुराने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तुषार शर्मा को मिस्टर फ्रेशर्स तथा रूपांशी को मिस फ्रेशर्स चुना गया। वहीं सोबिन को मिस्टर पर्सनालिटी और आंचल शर्मा को मिस पर्सनालिटी का खिताब दिया गया।
महाविद्यालय के बी.एड. को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कहोल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रो. सुमिंदर वर्मा, प्रो. रणजीत कुमारी, प्रो. इंदु राणा, डॉ. प्रियंका डॉ. सुनील रायत, डॉ श्रेया भारद्वाज, डॉ. गुलशन ठाकुर, लाइब्रेरियन उषा देवी सहित समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और यादगार पलों के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular