अंब –अविनाश चौहान

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उपमंडल नेहरियां ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। सहायक अभियंता ई. आशीष धीमान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि उपमंडल के कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वे 30 मार्च तक हर हाल में भुगतान कर दें। निर्धारित तिथि तक बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के काट दिए जाएंगे।
प्रेस नोट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कनेक्शन दोबारा बहाल करवाने के लिए उपभोक्ताओं को लगभग 500 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
बिजली बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कर असुविधा से बचने की अपील की

