पंडोगा-संजना

के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम नई शिक्षा नीति के तहत बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि के रूप में के.सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री विवेक परिहार जी और विशेष अतिथि के रूप में हेल्थ डिपार्टमेंट हरोली ब्लॉक के सुपर वाइजर श्री सुरेश कुमार जी ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय का परिणाम सौ प्रतिशत रहा जिसमें कक्षा नर्सरी में हृति, आयान, अनाया, शिवांश, सुरभि, अनवी, इशिका, जुविन, मेदांश, रिद्धी , एल . के .जी में कैरवी , राबिया , अर्शिया,यू. के जी. (अ) में विवान जसवाल, परमवीर, सानवी, कृषा , यू के.जी.( ब)में आरब ठाकुर, अनवी, तनवी कक्षा प्रथम में शिवाय, रिधम, रिषिका कक्षा दूसरी में भार्गी , भव्या, ओजस और इशानी कक्षा तीसरी( अ) में रुतवी, श्रन्या, अमृत कक्षा तीसरी (ब) में मानस, अनुरीत, रवलीन कक्षा चौथी में हिमाक्षी, अशमीत , आराध्या पाँचवी कक्षा में सहजदीप , गुरनुर , शौर्य, हृदय, काशवी, गुरजोत कक्षा छठी (अ) में माधवी, अंशुमन, विरेन छठी( ब) में सानवी, आदिती, वंशिका कक्षा सातवी में गौरी, भारती, सृष्टि कक्षा आठवीं (अ) में हरमीत, अंशिका ,वैष्णवी कक्षा आठवीं ( ब) में अवनीत, दिव्यांशी, आरुषी कक्षा नौवीं में रिया, वंशिका, कनिका कक्षा ग्यारहवीं में विज्ञान संकाय में आरुषिका , नमन, नैना और पूर्वा और वाणिज्य संकाय पलक, हितेश और सुमित प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे । इसके अतिरिक्त कक्षा नौवी की रिया ने सामाजिक विज्ञान 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इसके साथ ही दूसरी, पाँचवीं तथा आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का भी भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं और अपनी यादगार स्कूल यात्रा को साझा किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला देवी जी ने विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर इस विशेष दिन को खुशी और उत्साह के साथ मनाया।

