ऊना-रणजीत राणा

रणजीत राणा का सांगठनिक अनुभव काफी गहरा रहा है। उनके ही अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने ऊना जिले की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। सांगठनिक कौशल और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए ही हाईकमान ने उन पर यह भरोसा जताया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सूक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार सहित सभी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विकास को आगे बढ़ने का काम किया है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है ।उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हम सबके लिए उत्साह प्रेरक है
हरोली से गहरा नाता और उपमुख्यमंत्री के विश्वसनीय
हरोली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले रणजीत राणा को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बेहद करीबी और खास समर्थक माना जाता है। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और पंचायती राज संस्थाओं में जन-प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है: रणजीत राणा
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए रणजीत राणा ने कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। यह मेरा व्यक्तिगत सम्मान नही,बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिन्होंने दिन-रात मेहनत की है। संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी

