Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiका साप्ताहिक प्रवास कार्यक्रम जारी, विभिन्न क्षेत्रों में रहेंगे सक्रिय

का साप्ताहिक प्रवास कार्यक्रम जारी, विभिन्न क्षेत्रों में रहेंगे सक्रिय

बंगाणा-जोगिंदर देव आर्य

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा का आगामी सप्ताह का प्रवास कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान विधायक विभिन्न स्थानों पर जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ धार्मिक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद करेंगे। अपने प्रवास कार्यक्रम के अनुसार रविवार को विधायक विवेक शर्मा लुधियाना में आयोजित हिमाचल प्रांतीय सभा के कार्यक्रम में मुख्या तिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल से जुड़े लोगों के साथ संवाद कर प्रदेश और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सोमवार को प्रातः 11 बजे विधायक विवेक शर्मा बंगाणा स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसी दिन वह क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसाई लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन समारोह में भी शामिल होंगे और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंगलवार को विधायक विवेक शर्मा सिविल अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड मशीन सुविधा का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें जांच के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। बुधवार को विधायक विवेक शर्मा थानाकला में वाटर शेड परियोजना के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित आवश्यक सामान वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और कृषि कार्य को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।
वीरवार को विधायक चराडा गांव में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
शुक्रवार को विधायक विवेक शर्मा जोगी पंगा स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनेंगे और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। शनिवार को विधायक विवेक शर्मा जन कल्याण सोसाइटी मदनपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता के बीच रह कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना है, ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular